Samastipur

समस्तीपुर में फिल्मी स्टाइल मर्डर! दिनदहाड़े बूढ़ी गंडक पुल पर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने अतिव्यस्त मार्ग पर एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल ही हथियार लहराते वहां से भाग भी निकले। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की। घटना शहर के मथुरापुर घाट और मगरदही घाट के बीच बूढ़ी गंडक नदी पुल पर सुबह के करीब 10:30 बजे के आसपास हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल घायल हालत में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी जगदीश पटेल के पुत्र सोनू कुमार (30) के रूप में की गई है। सोनू समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र में अपने नाना राधेश्याम मंडल के यहां बचपन से ही रहता था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच मामले की जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया है।

बताया जा रहा है कि सोनू कोर्ट में एक केस के सिलसिले में तारीख पर जा रहा था। इसी दौरान दो बदमाशों ने युवक को घेरकर फिल्मी स्टाईल में इस घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि एक अपराधी कमर से दोनों हाथ में पिस्टल निकालकर युवक के उपर ताबड़तोड़ आधा दर्जन से अधिक फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए वहां से फायर हो गया। युवक को दो गोली पंजरा में एवं एक गोली गले में लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है।

श्यामलाल राय हत्याकांड के अदावत में हुई यह घटना ?

दरअसल, इस घटना के करीब तीन साल पहले जूट मिल के पास हुई श्यामलाल राय की हत्या से जोड़कर इस हत्याकांड को देखा जा रहा है। सोनू इस मामले में आरोपी था। उक्त हत्याकांड में यह करीब ढाई साल से अधिक समय जेल में रहकर कुछ दिन पहले ही लौटा था। जानकारी के अनुसार उक्त हत्याकांड की ही कोर्ट में आज तारीख थी, जहां पेशी के लिए वह अपने नाना राधेश्याम मंडल के साथ जा रहा था।

वर्ष 2019 में हुई थी श्याम लाल की हत्या :

बता दें कि वर्ष 2019 के नवम्बर महीनें में कल्याणपुर थाना क्षेत्र भगीरथपुर नरगा निवासी श्याम लाल महतो को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना उस वक्त हुई, जब श्यामलाल अपने घर के पीछे जुट मिल तीन नंबर गली के निकट बांध किनारे सुबह में टहल रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोनू को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बबलू महतो के साथ गिरफ्तार किया था। कुछ महीनों पूर्व ही सोनू जेल से बाहर आया था।

बाइट :

बूढ़ी गंडक नदी पुल पर एक युवक को गोली मारी गयी, जिसे सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक एक हत्याकांड के मामले में कुछ महीनें पूर्व ही जेल से बाहर आया था।

– विनय तिवारी,
पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

18 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

20 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago