Samastipur

समस्तीपुर की ज्योत्सना को दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का मिला आमंत्रण, इस वजह से आयी सुर्खियों में..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की रहने वाली ज्योत्सना सिंह और उनके पति शिक्षक संतोष कमल को भी आमंत्रित किया गया है। मछली पालन में उत्कृष्ट कार्य की वजह से ज्योत्सना को आमंत्रित किया गया है। इस आमंत्रण से ज्योत्सना के परिवार के साथ ही पूरे इलाके के लोग खुश है। बताते चले कि भारत सरकार के मत्स्य पालन मंत्रालय की ओर से रोसड़ा अनुमंडल के शिवाजीनगर प्रखंड की कमल मत्स्य हेचड़ी के प्रोपराइटर ज्योत्सना सिंह एवं पति शिक्षक संतोष कमल को मछली पालन में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर गणतंत्र दिवस अवसर पर राष्ट्रीय परेड में शामिल होने को लिए आमंत्रित किया गया है।

इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव सहित रजौर रामभद्रपुर पंचायत के लोगो में काफी उत्साह है। राष्ट्रीय परेड के आयोजन में मत्स्य पालन मंत्रालय की ओर से ज्योत्सना सिंह को स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। परेड में शामिल होने के आमंत्रण को लेकर मंत्रालय द्वारा सूची जारी करते हुए ज्योत्सना सिंह को दिल्ली के आने के लिए हवाई यात्रा का टिकट उपलब्ध कराया गया है।

इस संबंध में कमल मत्स्य हेचड़ी के प्रोपराइटर ज्योत्सना सिंह ने बताया कि यह उनके लिए बहुत ही सौभाग्य और गौरब की बात है कि उन्हें मत्स्य पालन क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर दिल्ली के राष्ट्रीय परेड में शामिल होने के साथ-साथ सम्मानित होने का मौका मिलेगा। ज्योत्सना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर जिला मत्स्य पदाधिकारी मोहम्मद निजाउद्दीन के मार्ग दर्शन पर ही आज इस मुकाम पर पहुंची है।

वहीं ज्योत्सना के पति शिक्षक संतोष कमल ने बताया कि अपने पूरा गांव में ही पिछले तीन वर्षों से लगभग 10 एकड़ में मछली पालन का कार्य कर गुणवत्तापूर्ण मछली का बीज का उत्पादन करती है। इंडियन मेजर कॉर्प के देसी, नैनी रेहू, कतला, गोल्डन ग्रास, बाटा और चाइनीज पोठी प्रजाति मछली का अलग-अलग तकनीकी से बीज उत्पादन करती आ रही है।

उन्होंने बताया कि इस ठंड में सभी मछलियों को अलग-अलग बीमारियों से बचाव किया जाता है। फरवरी से लेकर अगस्त माह तक मछली के बीज को पूरी तरह से देखरेख करते हुए है और तैयार होने के बाद भागलपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी सहित बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग ले जाया करते है। ज्योत्सना सिंह ने बताया कि मत्स्य पालन कार्य में क्षेत्र के युवा और महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। ज्यादा से ज्यादा मछली पालन का कार्य आगे बढ़े और इससे अधिक लोग रोजगार से जुड़े इसके लिए वह खुद जिला मत्स्य पदाधिकारी का मार्गदर्शन लेकर सतत प्रयत्नशील भी रहती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

6 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

7 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

8 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

10 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

10 घंटे ago