समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थुद्वार में गरीब व निःसहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय गरीब लोगों को तन ढकने के लिए सही से वस्त्र नहीं होते हैं। सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल देना सरकार का व प्रशासन का सराहनीय कदम है। कुल 25 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
लाभुकों में 70 वर्षीय बतहु राम, कुसमा देवी, रामजपीत ठाकुर, बच्ची देवी, शांति देवी को सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति कुमारी के प्रति आभार जताया है। वहीं सामाजिक सुरक्षा के कार्यपालक अंजनी कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर दिलीप राय, मनीष पोद्दार, रोहित पोद्दार व अन्य मौजूद थे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…