Samastipur

पुलिस की मदद करें और लाखों रुपये पाएं, समस्तीपुर के 10 अपराधियों पर 18 लाख रुपये के ईनाम घोषित, यहां देखें लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार पुलिस ने राज्य के 43 अपराधियों के खिलाफ 1 से 3 लाख रुपये तक के ईनाम की घोषणा की है। इनमें 9 अपराधियों पर 3-3 लाख के ईनाम घोषित किए गए हैं। लिस्ट में समस्तीपुर जिले के 10 अपराधकर्मी शामिल हैं जिनपर कुल 18 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। दो पर तीन-तीन लाख, चार पर दो-दो लाख व अन्य चार पर एक-एक लाख के ईनाम की घोषणा की गई है। सभी इनामी अपराधकर्मी लंबे समय से फरार हैं और विभिन्न जिलों की पुलिस उन्हें तलाश रही है। इनामी अपराधियों या नक्सलियों पर 2 से लेकर 44 कांडों में शामिल होने का आरोप है।

इन अपराधियों को कोई भी पुलिसकर्मी गिरफ्तार करेगा या कोई भी सामान्य नागरिक इनके संबंध में सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग करेगा तो उसे इनाम की राशि दी जाएगी। इनाम की राशि दो सालों तक लागू रहेगी। बिहार पुलिस के टोल फ्री नंबर पर 144324 पर इनकी सूचना कोई भी व्यक्ति दे सकता है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा संबंधित पुलिस रेंज के डीआईजी, आईजी एवं एसपी की अनुशंसा पर इनामों की घोषणा की गई है। मुख्यालय द्वारा जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा 10 इनामी समस्तीपुर जिले से हैं। इसके बाद मुंगेर के 9, पटना के 6, गया के चार, सीतामढ़ी एवं वैशाली के तीन-तीन, जमुई एवं मुजफ्फरपुर के दो-दो जबकि जहानाबाद, सुपौल और सारण के एक-एक अपराधी शामिल हैं।

समस्तीपुर से इन अपराधियों पर रखा गया है इनाम :
  • मथुरापुर ओपी क्षेत्र के शेखोपुर निवासी भूपेंद्र सिंह के पुत्र रविरंजन सिंह उर्फ रम्मी उर्फ रमिया जो 6 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 3 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना निवासी मोती लाल सहनी के पुत्र रविंद्र सहनी जो 7 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 3 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • रोसड़ा थाना क्षेत्र के बतहा निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र मनीष कुमार उर्फ मनिया जो 6 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 2 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बेरिया निवासी ब्रह्मदेव महतो के पुत्र मंटून महतो जो 5 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 1 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।

  • नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी सागीर उर्फ लालबाबू के पुत्र मो. चांद जो 8 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 2 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • घटहो ओपी के भटगामा निवासी रूदनेश्वर राय के पुत्र मनीष कुमार जो 7 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 1 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गोसपुर निवासी हरेराम सिंह के पुत्र बैजू कुमार जो 9 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 2 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहिमपुर रूदौली निवासी सुरेश राय के पुत्र विकाश पटेल उर्फ विकाश राय जो 2 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 1 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।

  • दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के शाहपुर पगड़ा निवासी विजय शंकर के पुत्र सुभाष झा जो 3 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 2 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।
  • मथुरापुर ओपी क्षेत्र के दौलतपुर निवासी फुलगानी अंसारी के पुत्र मो. ऐहतेशाम उर्फ अउआ जो 3 कांडों में सम्मिलित है और फरार चल रहा है, उसपर बिहार पुलिस के द्वारा 1 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरूण कुमार मंडल हुए निलंबित, CBI ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…

2 घंटे ago

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

2 घंटे ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

4 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

5 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

6 घंटे ago