समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कपूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव में गुरुवार की सुबह गांव के पोखर में एक युवक का शव उपलाता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी तपेश्वर मलिक का पुत्र शंकर मलिक (35 वर्ष) बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई बिरजू मल्लिक ने बताया कि बीती रात उनके भाई शौच करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। घर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह पोखर की ओर शौच करने गए लोगों ने पानी में उपलाता हुआ शव देखा। हल्ला होने ने आसपास के लोग जुटे तो मृतक की पहचान शंकर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शंकर पहले दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कोरोना काल में वापस लौट आया, तब से गांव में ही रहकर वार्ड में साफ-सफाई का काम करता था।
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे कर्पूरी ग्राम थाने के दारोगा नवल किशोर सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तो शव पोखर के पानी में उपला रहा था, जिसके बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…
बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…