समस्तीपुर :- समस्तीपुर जंक्शन पर दानापुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से प्रेमी संग फरार हुई युवती को मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। हालांकि पुलिस को देख उसका प्रेमी यात्री के वेश में फरार हो गया। युवती के पास से पुलिस ने 27 हजार रुपए नगद के अलावा करीब 35 लाख रुपए मूल्य का गहना बरामद किया है। बरामद की गई युवती को आरपीएफ की टीम ने आजमगढ़ जिले के रैनापर थाने की पुलिस को सौंप दिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर डीपी वर्मा ने बताया कि आरपीएफ की कंट्रोल टीम को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रैनापर थाने से सूचना दी गई की थाना क्षेत्र से अपहृत युवती दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही है। लोकेशन के आधार पर समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी हुई ट्रेन की बोगी से युक्त युवती को बरामद किया गया। साथ ही जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नगद और जेवरात बरामद किया गया।
बताया गया है कि युवती को आजमगढ़ में काम करने वाला एक युवक बहला फुसलाकर कर ले जा रहा था। युवती आजमगढ़ के एक बड़े कारोबारी की पुत्री बताई गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार के थाना से सूचना दी गई कि थाना कांड संख्या 423/23 धारा अंतर्गत 363,366. आई पी सी में बांछित लड़की का लोकेशन समस्तीपुर स्टेशन है। साथ ही उनके द्वारा लड़की का फोटो भेजा गया।
इस सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए स्टेशन पर खड़ी जयनगर-दानापुर इंटरसिटी में बैठी उपरोक्त लड़की को बरामद कर आरपीएफ समस्तीपुर लाकर महिला आरक्षी द्वारा चेक करने पर उसके लेडीज पर्स से कैश 27 हजार नगद के अलावा सोने का हार, सोने का कमरधनी, सोने का कान-नाक का झुमका, सोने का नाथिया, सोने का मांग टीका, गले का हार, सोने की बाली, चांदी का झुमका इत्यादि जिसका मूल्य करीब 35 लाख रुपया आंका गया है उसे बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान समस्तीपुर आरपीएफ निरीक्षक वेद प्रकाश वर्मा, सब-इंस्पेक्टर आरपीएफ संतोष कुमार सिंह, आरक्षी संगीत कुमार राजू, महिला आरक्षी निधि शामिल थी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…