जननायक के जन्म शताब्दी समारोह पर ‘‘समता, समरसता एवं समन्वय के दिग्दर्षक- जननायक कर्पूरी’’ विषय पर सेमिनार का होगा आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर सोमवार को कर्पूरीग्राम स्थित गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय में ‘‘समता, समरसता एवं समन्वय के दिग्दर्षक जननायक कर्पूरी’’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया है।
सांसद रामनाथ ठाकुर ने बताया कि सेमिनार के उद्घाटनकर्त्ता बिहार विधान परिषद के सभापति देवेष चन्द्र ठाकुर एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व वरिष्ठ समाजवादी नेता के.सी.त्यागी के साथ-साथ सेमिनार में कई राजनीतिज्ञ, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाजवादी विचारधारा के लोग शामिल होंगे।
बताया गया है कि कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, राज्यसभा सांसद मनोज झा, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल समेत कई मंत्री, पूर्व मंत्री व नेता शामिल होंगे।

