Samastipur

उपमुखिया के विरुद्ध लाया जाने वाला था अविश्वास प्रस्ताव, उससे पहले वर्चस्व दिखाने के लिए गांव में गाड़ी से घूम-घूमकर कर रहा था हवाई फायरिंग, गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर पुलिस ने लोगों में दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक वार्ड सदस्य और उसके सहयोगी को दो देशी कट्टा, दो कारतूस और 8625 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के सिही गांव की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहिलवार पंचायत के वार्ड सदस्य विजय यादव और रणवीर कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से दो देसी कट्टा, दो कारतूस, एक बोलेरो गाड़ी और 8625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ शिवम कुमार का बताना है कि 10 जनवरी की शाम हसनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलेरो सवार व्यक्ति के द्वारा लोगों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की जा रही है।

इस सूचना पर पुलिस में त्वरित कार्यवाही करते हुए बंगराहा गांव के पास उसे गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो लोडेड कट्टा और गाड़ी से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पुलिस का बताना है कि जांच के क्रम में यह बात सामने आई की विजय यादव अहिलवार पंचायत का वार्ड सदस्य है। अहिलवार पंचायत के उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए 11 जनवरी को बैठक निर्धारित थी। इस परिपेक्ष में दहशत फैला कर प्रक्रिया को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए उसके द्वारा फायरिंग की गई थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

21 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago