समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- केवटा में मंगलवार को सीपीएम लोकल कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के दिवंगत नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के 12वें शहादत दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन किया। इसकी शुरुआत स्मारक स्थल पर स्व. सुरेंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके उपरांत अंचल मंत्री विधानचंद्र की अध्यक्षता में संकल्प सभा हुई।
इसमें सीपीएम केराज्य सचिव मंडल सदस्य व विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने सुरेंद्र की शहादत पर प्रकाश डालते हुये कहा कि केवटा में आज भी सीमा से फाजिल जमीन मौजूद है। जिसके लिए संघर्ष के कारण सुरेंद्र की हत्या सामंतों ने करायी थी। उनकी शहादत को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उन्होंने देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा आज मंदिर के सहारे फिर से आगामी लोकसभा का सत्ता हासिल करना चाहता है।
क्योंकि उन्होंने देश के कारपोरेट घराने के लिए देश के गरीबों के सारे अधिकार एवं विभाग के रास्ते बंद कर दिये हैं। आजादी की लड़ाई में इनका चरित्र जगजाहिर है। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा को हराने की अपील भी की। सभा को संस्कृति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष अशोक मिश्र, एडवा राज्य सचिव नीलम देवी, राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, मनोज प्रसाद सुनील, सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, कुंदन पासवान, रामसेवक राय, नरेश दास, अरविंद राय, रविशंकर राय, रामाश्रय महतो आदि भी ने संबोधित किया।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…