Samastipur

‘डायमण्ड क्लब’ ने ‘वूमेन शॉकर एकेडमी’ को 2-1 से पराजित कर विजेता कप पर जमया कब्जा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव के 12वीं स्मृति में तीन दिवसीय महिला फुटवाॅल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच रविवार को ‘वूमेन सॉकर दलसिंहसराय’ और ‘डायमण्ड क्लब दलसिंहसराय’ के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले राज्य सचिव ललन सिंह , पूर्व राज्य सचिव अवधेश कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, सीटू नेता मनोज कुमार गुप्ता, जिला मंत्री रामश्रय महतो, एडवा नेत्री नीलम देवी, अंचल मंत्री सचिव विधान चंद्र, पुर्व आइसा प्रदेश उपाध्याक्ष सुनील कुमार, AISF जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता उत्सव जयसवाल समेत अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुरुआत किया।

मैच में रेफरी की भूमिका में मुन्ना मुस्ताक, गोविंद कुमार और संदीप कुमार थे। खेल की शुरुआत में ‘गोल डायमण्ड क्लब दलसिंहसराय’ ने ‘वूमेन सॉकर दलसिंहसराय’ पर पहला गोल 10 नम्बर की जर्सी गंगा द्वारा किया गया। इसके बाद दूसरा गोल 16 नम्बर की जर्सी में सानिया के द्वारा किया गया।

जबाब में ‘वूमेन शॉकर एकेडमी’ के 6 नम्बर की जर्सी में समन ने गोल किया। मैच के इस मुकाबले में ‘डायमण्ड क्लब’ ने ‘वूमेन शॉकर एकेडमी’ को 2-1 से पराजित किया। मैच में एडवा राज्य नेत्री नीलम देवी, अरविंद केजरीवाल, कुन्दन पासवान, अर्जुन राय, जमील अख्तर, रविशंकर कुमार, गोविंद यादव, विशाल कश्यप, कैलाश राय, नवनीत कुमार, लालू कुमार, अरविंद राय, रविशंकर कुमार, इस्लाम, दयानन्द रजक, रामसेवक राय, अखिलेश राय, अरविंद साह, नवल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago