समस्तीपुर :- अंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं अब जीविका दीदियों के हाथ का भोजन करेंगी। हरपुर एलौथ स्थित राजकीय अंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय में जीविका के दीदी द्वारा छात्रों को खाना खिलाए जाने का कार्य आरंभ हो गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जीविका परियोजना प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। साथ सफाई का प्रबंधन सुनिश्चित करवाना है। इस दीदी की रसोई का संचालन सदर अस्पताल स्थित किरण दीदी की रसोई के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…