समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

राजस्थान में मामूली विवाद को लेकर समस्तीपुर के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरे ने भागकर बचाई जान

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- राजस्थान के भिवाड़ी में समस्तीपुर के रहने वाले एक 24 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथी ने भागकर अपनी जान बचाई। सड़क पर चलते हुए मामूली टक्कर और फिर बहस के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दो अब भी फरार हैं। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत उजान गांव निवासी फिरोज अंसारी का पुत्र मो. अफसर अली है। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

वहीं दूसरी ओर भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने कहा, ‘पहली नजर में यह घटना अचानक उकसावे की वजह से हुई। हमने आशीष पाल गुर्जर नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। दो अन्य आरोपियों और घटना में इस्तेमाल कार की तलाश की जा रही है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।’

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

पुलिस के मुताबिक मृतक मो. अफसर अली भिवाड़ी के घाटल इलाके में स्थित फैक्ट्री में 8 साल से काम कर रहा था। एएसपी ने कहा, ‘मंगलवार दोपहर अली और उसका दोस्त तहिबुल लंच के लिए फैक्ट्री से घर जा रहे थे। उसी वक्त घटना हुई।’ जब वह सड़क पर जा रहे थे एक भारी वाहन उनके सामने आ गया। इसकी वजह से वे पीछे हटे तो आशीष और उसके दोस्तों की कार से मामूली टक्कर हो गई।

IMG 20230701 WA0080

सैनी ने आगे बताया, ‘घटना के बाद अली और आरोपियों के बीच बहस हो गई। इसके बाद अलगी और तहिबुल आगे बढ़ गए और आशीष की कार भी चली गई। हालांकि, कार सवाल तीनों आरोपी कुछ ही देर में वापस आए और अली, तहिबुल पर रॉड से हमला कर दिया। तहिबुल वहां से भागने में कामयाब रहा। लेकिन तीनों ने अफसर अली को बुरी तरह पीटा तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गए।’ हिरासत में लिए गए आशीष को भी मामूली चोट आई है क्योंकि भागते समय एक राहगीर ने उन पर पत्थर फेंका था।

IMG 20230324 WA0187 01

आरोपियों के वहां से जाने के बाद तहिबुल वापस आया और अली को पास के अस्पताल ले गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/34 के तहत केस दर्ज किया गया है। सैनी ने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ित के शव को उसके गांव समस्तीपुर के बिथान भेज दिया गया है। हमने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किया है और कई लोगों से पूछताछ की है। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।’

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150