समस्तीपुर :- समस्तीपुर के एसएमआरसीके कालेज के शासी निकाय में शिक्षक प्रतिनिधि (टीआर)के चुनाव में लॉटरी आधारित परिणाम में प्रो. ब्रजनन्दन राय निर्वाचित हुए है।दरअसल इस पद के लिए प्रो. ब्रजनन्दन राय और पूर्व टीआर प्रो. हलधर कुमार प्रत्याशी थे। कुल पड़े 45 मतों में दोनों को 22-22 मत हासिल हुआ जबकि एक मत रदद् हो गया। बाद में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद यादव के निर्देश पर लॉटरी निकाली गई जिसमें प्रो. ब्रजनन्दन राय निर्वाचित घोषित किए गए।
इनके जीत पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र प्रसाद निराला, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. शहनाज प्रवीण, प्रो. सीता कुमारी, प्रो. अहिल्या कुमारी, प्रो. पुष्पा कुमारी, प्रो. रामाशीष यादव, प्रो. भारत कुमार साह, प्रो. सुनीता कुमारी, डॉ. शाहनवाज कैफ़ी, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. भारत भूषण आजाद, प्रो. हलधर कुमार, डॉ. रामलखन प्रसाद सिंह, डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, प्रो. उमेश प्रसाद यादव, प्रो. शशिकांत कुमार, प्रो. कैलाश राय, डॉ. सुरेंद्र कुमार राय, प्रो. जयनारायण राय, प्रो. विमलेंदु कुमार विमल, प्रो. गौरीकान्त यादव, प्रो. कुमुद कांत किशोर, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. कुमार अमरेंद्र समेत कई शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने बधाई दी है। काॅलेज कर्मियों ने प्रो. ब्रजनन्दन राय की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनके टीआर बनने से शिक्षकों के हित के साथ ही काॅलेज के विकास में महत्वपूर्ण सहभागिता की उम्मीद जगी है।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…