समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने नयी शिक्षा नीति के विरोध में बुधवार को बीआरबी कॉलेज व समस्तीपुर कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व बीआरबी कॉलेज में इकाई अध्यक्ष विशाल कुमार ने और समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में इकाई सचिव संजीव कुमार गोलू ने किया।
इस दौरान सभा में जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति 2020 लाकर फीस में बेतहाशा वृद्धि कर गरीब मजदूर वर्ग के परिवार के बच्चों को शिक्षा से बेदखल करने की साजिश है। जिला सह सचिव मो. फरमान ने केन्द्र सरकार से रेलवे के सभी रिक्त पदों पर बहाली के लिए जल्द से जल्द वैकेंसी निकालने की मांग की। मौके पर मो. इब्राहिम, विजय कुमार, दीपक कुमार, अंकुश कुमार, बॉबी कुमार, फरमान अंसारी, अनिल, संजीत कुमार,मो महफूज, सोनू कुमार, सचिन कुमार, विपिन कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…
समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…