समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र के द्वारा NH-28 पथ पर ताजपुर, मुसरीघरारी एवं दलसिंहसराय चौक बनाए जाने वाले अंडर पास का स्थल निरीक्षण किया गया। इसके निर्माण का उद्देश्य इन स्थलों पर यातायात के परिचालन को सुगमता देना, अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना तथा जाम की समस्या से मुक्ति पाना है। इस योजना में अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा इस योजना में अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता एवं एनएच के एजेंसी के प्रतिनिधि को दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को निर्देश दिया गया कि बनने वाले अंडरपास में कोई अवरोध नही हो, यह सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, सहायक अभियंता एनएच-28, एनएच 28 के एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…