Samastipur

DM ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिले में चुनाव के दौरान अर्द्ध सैनिकों बलों की टुकड़ियों की आवश्यकता को लेकर संवेदनशील व अतिसंवेदशील (क्रिटिकल) मतदान केन्द्रों को चिह्नित करने का काम शुरू किया जाएगा। इस क्रम में निर्वाचन आयोग ने डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदशील (क्रिटिकल) मतदान केन्द्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने का प्रबंध किया जा सके।

भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग बिहार के निर्देशानुसार ऐसे मतदान केन्द्रों की पहचान के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है। इसके लिए क्षेत्रों में सेक्टर पदाधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। करीब 8-10 मतदान केन्द्रों पर एक सेक्टर पदाधिकारी तैनात होंगे। ये अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सर्वे करेंगे। यह पता करेंगे कि किस मतदान केन्द्र पर पूर्व में चुनाव को प्रभावित करनेवाली घटनाएं हो चुकी हैं।

वहीं किस मतदान केन्द्र के संबंधित मतदाताओं को दबंगों व अपराधी किस्म के लोगों द्वारा डराया-धमकाया जाता है। कपड़ा, शराब, नगद आदि देकर प्रलोभित किया जाता है। हथियार के दम पर मतदान करने से मतदाताओं को रोका जाता है। ऐसे संवेदनशील व अतिसंवेदशील क्षेत्रों व मतदान केन्द्रों को सेक्टर पदाधिकारी चिह्नित करेंगे। इसके बाद इन मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल श्रेणी में शामिल कर सूची तैयार करेंगे। इस सूची को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा समेकित कर भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग बिहार को भेजा जाएगा।

जिले में 265 सेक्टर पदाधिकारी तैनात :

जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने के लिए कुल 265 सेक्टर पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। जिले में स्थित सभी मतदान केन्द्रों व उसके क्षेत्र का सर्वे कर क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को चिह्नित करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही इन्हें भारत निर्वाचन आयोग के सी निर्देशों से अवगत कराएंगे। मतदान केन्द्रों व उससे संबंधित मतदाताओं से पूछताछ व पूर्व की घटनाओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी। जिन मतदान केन्द्रों को क्रिटिकल श्रेणी में शामिल किया जाएगा वहां पर चुनाव के दौरान अर्द्धसैनिक बलों की तैनातीकी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago