समस्तीपुर :- कर्पूरी ठाकुर ऐसे नेता थे जो बेटे को टिकट दिलाने के बात पर नाराज हो गये थे। उनके सहयोगी रह चुके समाजवादी नेता व गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कॉलेज के सस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक पांडेय ने बताते हैं कि रामनाथ ठाकुर ने उनके जीवित रहते कई नेताओं से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिलाने का आग्रह किया। इस क्रम में वे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रामजीवन सिंह से भी मिले। इसके बाद टिकट वितरण की बैठक में रामजीवन सिंह ने कहा कि समस्तीपुर में वे एक टिकट अपने लिए रख रहे हैं। इस पर कर्पूरी ठाकुर ने उनसे टिकट रखने का कारण पूछा। रामजीवन सिंह ने जैसे ही रामनाथ ठाकुर का नाम लिया, कर्पूरी ठाकुर बिगड़ कर लाल हो गये। उन्होंने फाइल पटक दी और मीटिंग से उठ कर चले गये। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें मनाकर शांत किया।
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम पहुंचे सीएम नीतीश ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर ने कभी भी अपने पुत्र रामनाथ ठाकुर को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन हमने अपने भाई रामनाथ ठाकुर को आगे बढ़ाया है। यह मंत्री भी रह चुके हैं, वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में भी बड़े पद पर हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…