Samastipur

अयोध्या में राम मंदिर से पहले समस्तीपुर में राम जानकी मेडिकल कॉलेज का होगा उद्घाटन, मरीज के परिजनों के ठहरने के लिये भी बना है धर्मशाला

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी में बनकर तैयार श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का 21 जनवरी को उद्घाटन होगा। उसी दिन से वहां ओपीडी सेवा भी शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500 बेड पर इलाज की सुविधा होगी। वहीं, 100 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिले की तैयारी है। इस मेडिकल कॉलेज का बेसब्री से इंतजार समस्तीपुर समेत आसपास के जिले के लोग कर रहे थे।

यह भी पढ़े : श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के प्रथम प्राचार्य के रूप में डॉ. आभा रानी सिन्हा को DM ने कराया योगदान

स्थानीय विधायक सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ने राम मंदिर से पहले यहां के लोगों के लिए तोहफा देने का मन बना लिया है। इस उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कहीं मंत्री भाग लेंगे। अति आधुनिक बना यह अस्पताल यहां के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। जांच मशीन भी इस तरह की लगाई जा रही है जो बिहार में लेटेस्ट है। सरकारी दर जांच तो सारे अस्पताल में एक समान होंगे, लेकिन यहां जांच अति विश्वसनीय होगी। मरीजों के साथ-साथ उनके साथ आने वाले परिजनों के ठहरने के लिए भी धर्मशाला बनवाया गया है। जहां ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े : 21 जनवरी को राम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश, स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी रहेंगे साथ

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago