समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरा गांव में दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े में एक चाय दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी चाय दुकानदार की पहचान लाल बाबू साहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए PHC में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल में रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में जख्मी युवक की मां रामपरी देवी का बताना है कि उसकी गोतनी के पुत्र उपेंद्र सहनी का गांव के ही विजय सहनी के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। आज दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा करते हुए विजय सहनी चाय दुकान में घुस गया। चाय दुकानदार ने उसे दुकान से बाहर निकलने को कहा। इस बात पर विजय सहनी ने दुकानदार को गोली मार दिया।
वहीं दूसरी ओर विजय साहनी पर भी गोली चलने की बात कही जा रही है। जख्मी विजय साहनी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार विजय सहनी को गले में गोली लगी हुई है।
वहीं मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि दो लोगों के आपसी झगड़े में गोलीबारी की घटना हुई है। मामला संदेहास्पद लग रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत लाल बाबू सहनी को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है। लाल बाबू सहनी के द्वारा अभी पुलिस को कुछ भी स्पष्ट बात नहीं बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…