Samastipur

ताजपुर में ठंड से बचने के लिए महिला दुकानदार ने जलाया अलाव, चपेट में आकर जलने लगी तो युवक ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, गंभीर स्थिति में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक महिला दुकानदार अचानक से धू-धू कर जिंदा जलने लगी। उसके पूरे शरीर से आग की लपटें निकल रही थी। जब उसने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू किया तो जल रही महिला को देखकर भगदड़ मच गयी। लोग उसे बचाने के बजाय अपनी जान बचाकर भागने लगे। लेकिन इसी बीच एक युवक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए धू-धू कर जल रही महिला के हाथ को पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

इसके बाद किसी तरह आग को बुझाया गया। इस दौरान पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। बाद में परिजनों ने तत्काल उस महिला दुकानदार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी महिला ताजपुर हॉस्पिटल चौक की सीता देवी बताई गई है। वह पान पुरिया की दुकान चलती थी। जहां से उसे सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

जख्मी महिला की पहचान हॉस्पीटल चौक निवासी सीता देवी के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि शनिवार रात महिला दुकानदार ठंड के कारण दुकान के अंदर में ही अलाव जला रखी थी। महिला उस वक्त अलाव में जल रहे आग की चपेट में आ गयी, जब वह दुकान पर पहुंचे एक कस्टमर को कुछ सामान देने लगी। वह खड़े होकर ग्राहक को सामान दे रही थी इसी क्रम में उसका शाल पीछे जल रहे अलाव पर पड़ गया जिससे देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद महिला जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी।

महिला के शरीर में अचानक आग लगी और पूरा शरीर आग के गोले में तब्दील हो गया। पहले तो इसे देखकर आसपास के कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने हिम्मत दिखाई और महिला को हाथ पकड़ कर नीचे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला के शरीर में लगी आग बुझाई गयी। इस घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी महिला को जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे में महिला के शरीर के आधे से अधिक हिस्से जल गए हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने भी शनिवार की रात महिला को पटना रेफर कर दिया है। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

9 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

19 घंटे ago