Samastipur

ट्रेन की चपेट में आने से मां व दो बच्चों की दर्दनाक मौत, समस्तीपुर के इस गांव में पसरा मातम…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

आरा में ट्रेन की चपेट में आने से समस्तीपुर के रहने वाली एक मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुखद घटना रविवार की दोपहर आरा के रघुनाथपुर स्टेशन पर हुआ। मृत महिला समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र के रहने वाले संजू दास की 25 वर्षीय पत्नी कविता देवी थी। जब यह दुर्घटना हुई तीनों ट्रैक पार रहे थे। उनके साथ बच्चों के दादा शिवचंद दास भी थे। उनकी आंखों के सामने यह घटना हुई। सदमें के कारण वे एक दम से पत्थर हो गए थे। आंखों से आंसू बह रहे थे।

मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कविता के साथ उनकी तीन वर्षीय बेटी संध्या व दो वर्ष का पुत्र विक्रांत भी इस दुर्घटना के शिकार हुए हैं। पुत्र महिला के गोद में था जबकी पुत्री पैदल थी।

वहीं दूसरी ओर जीआरपी ने बताया कि यह सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस से रघुनाथपुर स्टेशन पर उतरे। कविता की ननद का विवाह ब्रह्मपुर थाना के किस्सागढं गांव में हुआ है। उन्हीं की बेटी का विवाह होना है।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए यह सभी उसी ट्रेन से उतरे थे। पैदल ही पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे थे। तभी अप लाइन पर खड़ी ट्रेन चल पड़ी और अचानक से गुजर गई। दुर्घटना 12:30 के लगभग गेट संख्या 59/18 के समीप हुई। तीन-तीन लोगों की हुई मौत के कारण परिवार में कोहराम मच गया है। समस्तीपुर के लड़ुआ गांव में मातम पसरा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago