Samastipur

मायके से पति के साथ ससुराल जा रही विवाहिता की लाश तालाब में मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ससुराल जा रही एक विवाहिता की लाश गांव में ही स्थित एक तालाब में मिली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साथ ही शव को देखने सैकड़ो लोगों के भीड़ तालाब किनारे जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से युवती की लाश निकाली गई। जिसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन झउरा वार्ड संख्या-17 निवासी गौरी महतो की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में की गई है।

आरती कुमारी का शव मिलने की सूचना से मायके में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार आरती कुमारी की शादी चेरिया बरियारपुर के बरकुरवा गांव के मुकेश कुमार के साथ कुछ वर्ष पहले हुई थी।

परिजनों ने बताया कि मुकेश कुमार साखमोहन आया और अपनी पत्नी आरती कुमारी को ले जाने की बात कही। गुरुवार को मुकेश के साथ आरती को विदा किया गया। कुछ घंटे के बाद आरती कुमारी के तालाब में डूबने की जानकारी मायके वालों को मिली। इसके बाद सभी लोग तालाब पर पहुंचे और आरती के शव की पहचान की गई। आरती के मायके वालें आरती की मौत में उसके पति मुकेश के भूमिका संदिग्ध मान रहे हैं। हालांकि विभूतिपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार पाल ने बताया कि डूबने से विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

5 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

5 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 घंटे ago