Samastipur

समस्तीपुर: ट्रेन से गिरकर घायल हुए यात्री की PMCH में मौत, धक्का देने के आरोप मामले में TTE निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड के उजियारपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए रेल यात्री ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने टीटीई पर यात्री को ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया था। वहीं दूसरी ओर रेलवे की ओर से उक्त टीटीई पर कार्रवाई की गई है। समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल बेस के टीटीई राजकुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है वहीं मामले की जांच का निर्देश भी रेलवे की ओर से दिया गया है।

मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के भटहा के महेश प्रसाद कुशवाहा के पुत्र नवल प्रसाद के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली से केरल जा रहा था। उनके सहयात्रियों ने आरोप लगाया था की टिकट जांच के दौरान टीटीई के द्वारा उसे उजियारपुर स्टेशन के पास रविवार को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया था। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

22 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

45 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago