समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित चौर में एक झाड़ियों के बीच स्थित शाही के मांद से बुधवार दोपहर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की गांवपुर पंचायत के वार्ड एक बलभद्रपुर निवासी रामस्वार्थ बैठा के पुत्र विकास कुमार उर्फ झोटैला (30) के रूप में पहचान की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक मंगलवार शाम से ही घर से लापता था। वह ताड़ एवं खजूर के पेड़ से ताड़ी निकाल बेचता था। मंगलवार शाम भी वह उक्त झाड़ी के समीप खजूर से ताड़ी उतारने गया था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गये, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चला।
बताया गया है कि बुधवार को दिन में करीब दस बजे युवक की मां उसे खोजने के क्रम में झाड़ी पास गयी। जिस क्रम में मांद के समीप जाने पर उसकी लापता पुत्र की चप्पल दिखी। फिर मांद के अंदर युवक का पैर दिखाई दिया। जिसके बाद वह रोने बिलखने लगी। उसकी चीत्कार सुन गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अपनी मौजूदगी में युवक के शव को काफी मशक्कत के बाद मांद से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आंशका जतायी है कि शाही को पकड़ने की कोशिश में केले के थम के साथ युवक मांद के अंदर चला गया होगा। जिससे मांद में फंसने के बाद दम घुटने से ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…