Samastipur

समस्तीपुर: ट्रेन पर पथराव मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर RPF ने डुगडुगी बजाकर चस्पाया कुर्की का इश्तेहार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर हायाघाट स्टेशन पर ट्रेन के स्काॅट पार्टी के साथ मारपीट व ट्रेनों पर पथराव मामले के आरोपी के घर आरपीएफ ने कुर्की का इश्तेहार चस्पाया। समस्तीपुर आरपीएफ ने हायाघाट पुलिस के सहयोग फरार आरोपी दरभंगा के हायाघाट के पश्चिमी बिलासपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मो. शाहिद के पुत्र मोहमद फैयाज के घर पर रेलवे न्यायालय समस्तीपुर द्वारा जारी कुर्की उद्घोषणा को लोकल थाना हायाघाट के सहयोग से डुगडुगी पीटकर इस्तेहार चिपकाया गया। इसी मामले में मो. फैयाज के पिता को आरपीएफ द्वारा लहेरियासराय स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विदित हो कि कुछ महीने पूर्व हायाघाट स्टेशन पर ट्रेन में स्कॉर्ट में शामिल जवान के साथ नामजद लोगों के द्वारा मारपीट की गई थी। इसी दौरान ट्रेनों पर पथराव भी किया गया था। जिसमें ट्रेन की कई कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू की और इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चस्पाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे फरार आरोपियों के घरों पर हड़कंप मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

2 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

8 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

12 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

13 घंटे ago