Samastipur

‘शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर’ और ‘चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर’ द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया नि:शुल्क मेडिकल कैम्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- शहर के चर्चित शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर और चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से मनियारी गांव में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गयी। चिकित्सा परामर्श के लिये सुबह से ही मरीजों का जमावड़ा लगना प्रांरम्भ हो गया था। कैंप में मरीजों का पंजीकरण किया गया। तदोउपरांत सभी मरीजों की जांच की गयी।

इस दौरान शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर की डॉ. सोनाली सुप्रिया ने कहा कि इस भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिससे कि आगे जाकर कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बदल रहे इस मौसम में सबसे ज्यादा ठंड का असर बच्चों पर ही पड़ता है। उन्होंने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी। इस दौरान लोगों की बीच जरूरी दवा निःशुल्क वितरित की गई। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का इलाज वह मोहनपुर रोड स्थित अपने अस्पताल शेखर हाॅस्पीटल एंड चाइल्ड केयर पर मुफ्त में करते हैं।

वहीं समस्तीपुर शहर के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा की चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर अस्पताल मानव सेवा के नाम पर मेडिकल सेवाएं दे रहा है। इसका मिशन लोकसेवा करना है। इसी मकसद को मुख्य रखते फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इससे पहले भी कई कैंप लगाए जा चुके हैं।

इस मौके पर हड्डियों के माहिर डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहाकि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago