Samastipur

बिहार के 29 सदर अस्पतालों में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की होगी पढ़ाई, समस्तीपुर में शिशु रोग की होगी पढ़ाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर सदर अस्पताल सहित 29 और सदर अस्पतालों में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की पढ़ाई होगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल प्रशासन ने पढ़ाई शुरू करने के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की टीम सदर अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद इन अस्पतालों में डीएनबी की पढ़ाई की अनुमति मिल जाएगी। इससे राज्य में पीजी की 132 सीटें बढ़ जाएगी। चार सदर अस्पतालों में तीन वर्षीय डिग्री तो 25 अस्पतालों में दो वर्षीय डिप्लोमा की पढ़ाई होगी।

राज्य के सदर अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधा के लिए विभाग ने इसी साल मिशन-60 के तहत कई कार्य किये हैं। सदर अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है। बेहतर प्रबंधन के कारण सदर अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) हासिल करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसी क्रम में विभाग ने सदर अस्पतालों में डीएनबी कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी मोतिहारी सदर अस्पताल में डीएनबी कोर्स चल रहा है। इसी तर्ज पर अन्य 29 सदर अस्पतालों में कोर्स शुरू करने के लिए संस्थानों ने आवेदन किया है।

एलएनजेपी पटना में 11 सीटों पर आर्थोपेडिक्स, बिमहास नालंदा में साइकायट्री में पांच, मुंगेर व भागलपुर में छह-छह सीटों पर जनरल मेडिसिन में डिग्री की पढ़ाई होगी। औरंगाबाद में स्त्री व शिशु रोग में दो, खगड़िया में शिशु रोग में दो, सहरसा में स्त्री रोग में दो, गोपालगंज में शिशु रोग में चार, सारण में स्त्री शिशु रोग में चार, वैशाली में स्त्री शिशु व नेत्र रोग में छह, सीतामढ़ी में स्त्री, शिशु व एनीस्थीसिया में आठ, मधुबनी में शिशु रोग में चार, बांका में स्त्री रोग में दो, जमुई में स्त्री रोग में चार, बेगूसराय में स्त्री व एनीस्थीसिया में आठ सीटों पर डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू होगी।

सबसे अधिक नालंदा में स्त्री व शिशु रोग में 12 सीटों पर डिप्लोमा की पढ़ाई होगी। जबकि शिवहर में स्त्री रोग में चार, समस्तीपुर में शिशु रोग में चार, बक्सर में शिशु रोग में दो, मधेपुरा, किशनगंज, लखीसराय, मुजफ्फरपुर में स्त्री रोग में चार-चार, अररिया व रोहतास में शिशु रोग में चार-चार, भोजपुर में एनीस्थीसिया में दो, जीजीएस पटना में शिशु रोग में चार, अरवल में शिशु रोग में चार और सुपौल में शिशु रोग में दो सीटों पर डिप्लोमा की पढ़ाई होगी।

डीएनबी में डिग्री तीन वर्ष का जबकि डिप्लोमा दो वर्ष का होता है। पहले चरण में 29 अस्पतालों(मोतिहारी को छोड़कर) में डीएनबी की पढ़ाई होगी। अगले चरण में बाकी जिलों के सदर अस्पतालों में शुरू होगा। इसके शुरू होने से बिहार तथा बिहार से बाहर एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र जिला सदर अस्पतालों में पढ़ने आएंगे। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सरकार की ओर से हर महीने अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

3 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

3 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

6 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

6 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

7 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

10 घंटे ago