Samastipur

रोसड़ा के चर्चित पत्रकार हत्याकांड का सजायाफ्ता और उप-मुख्यपार्षद पति हत्याकांड मामले में फरार चल रहा बबलू सिंह हुआ गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा नगर परिषद के उप-मुख्यपार्षद पति अरुण महतो हत्याकांड सहित रोसड़ा थाना के विभिन्न कांडों में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोसड़ा डीएसपी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित SIT टीम लगातार आसूचना संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कार्रवाई कर रही थी।

डीएसपी ने बताया कि इसी क्रम में 8 दिसंबर को अभियुक्त बबलू सिंह को उसके पैतृक गाँव बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त गुप्त सूचना के आलोक में तत्काल संबंधित थाना को सूचित करते हुए छापामारी कर पुलिस दल के द्वारा अभियुक्त बबलू सिंह को विरूद्ध किया गया।

अग्रेतर पुछताछ के कम में अभियुक्त के द्वारा सभी कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी एवं सार्थक सूत्र दिया गया। जिसके आधार पर अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी में बताया कि सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह रोसड़ा के दामोदरपुर में भी रहता है। उसपर पहले से कई संगीन मामले दर्ज है।

बता दें कि रोसेड़ा के चर्चित पत्रकार हत्याकांड मामले में वह जमानत पर कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और क्षेत्र में फिर से अपना वर्चस्व बना रहा था। 25 नवम्बर 2008 की शाम पत्रकार विकास रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया था जब पत्रकार अपने कार्यालय से निकल कर घर जाने को बाइक में चाबी लगा रहे थे। वहीं विगत कुछ महीनों पूर्व एक जन्मदिन के दौरान भी वह हथियार लहरा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

18 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

23 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

23 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

23 घंटे ago