Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल: 34 हजार 182 बेटिकट यात्री अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़ाए, 2 करोड़ 33 लाख 10 हजार 310 रुपए जुर्माने की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक टिकट जांच अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस टिकट जाँच पखवाड़ा में एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक मंडल के संपूर्ण खंड पर 34 हजार 182 बेटिकट यात्रियों से अनाधिकृत यात्रा करते हुए पाया गया, जिनसे दो करोड़ तैतीस लाख दस हजार तीन सौ दस रुपए जुर्माना के रूप में रेल राजस्व अर्जित किया गया।

इस विशेष जांच पखवाड़ा के फलस्वरूप टिकट काउंटरों पर भीड़ देखी गई तथा टिकट बिक्री पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ा। मंडल में आगे भी इस प्रकार के टिकट जाँच अभियान चलाये जाते रहेंगे। इस विशेष अभियान के तहत समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी जयनगर एवं सीतामढ़ी बेसों से टिकट जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित एवं टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से मेल एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों में बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से नियमानुसार प्रभार की वसूली सुनिश्चित करने हेतु लगभग 240 की संख्या के टिकट जाँच कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान अनाधिकृत यात्रा पर रोक लगाई गई तथा मजिस्ट्रेट टिकट जाँच, किलाबंदी टिकट जाँच अभियान आदि भी चलाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago