समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में राजस्व देने वाले स्टेशनों पर दरभंगा सबसे पहले स्थान पर है। हालांकि पूर्व मध्य रेलवे में यह सातवें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि मंडल मुख्यालय के स्टेशन समस्तीपुर रनिंग स्टेशनों के होने के बावजूद मंडल में दूसरे स्थान पर, जबकि पूर्व मध्य रेल के टॉप-30 स्टेशनों पर नौंवे स्थान पर है। पूर्व मध्य रेलवे टॉप-30 स्टेशनों की सूची जारी की है। जिसमें पूर्व मध्य रेल के पांच मंडलों में सबसे अधिक समस्तीपुर मंडल के नौ स्टेशन शामिल है।
पूर्व मध्य रेल ने एक अप्रैल से 30 सितंबर 2023 तक मिले आय को आधार बनाते हुए इसकी सूची जारी की है। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी पटना जंक्शन टॉप पर है। जबकि मुजफ्फरपुर दूसरे तो दानापुर तीसरे पर है। चौथे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पांचवें पर गया है। छठे पर धनबाद और सातवें नंबर पर दरभंगा स्टेशन है। इसी प्रकार आठवें पर सूबे की राजधानी का ही राजेन्द्रनगर टर्मिनल है। वहीं मंडल मुख्यालय का स्टेशन समस्तीपुर नौवें स्थान पर है। पाटलिपुत्र दसवें तो वहीं एक अंक सुधार के साथ 11वें नंबर पर आरा स्टेशन है।
बक्सर एक अंक नीचे लुढ़ककर 12 नंबर पर पहुंच गया है। बरौनी 13वें, सहरसा 14वें, हाजीपुर 15वें और कोडरमा 16वें नंबर पर है। एक अंक सुधार के साथ कियूल 17वें, डेहरी ऑन सोन 18वें और बापूधाम मोतिहारी 19वें स्थान पर है। पूर्व मध्य रेल के डिप्टी सीसीएम पीएस ने एक अप्रैल से 30 सितंबर 2023 तक छह माह में आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बिक्री से मिले राजस्व को आधार बनाते यह सूची जारी की है।
राजस्व के मामले में पहले की तरह खगड़िया 20 वें स्थान पर काबिज है। वहीं बेगूसराय 26 से 27वें नंबर पर पहुंच गया है। एक अंक सुधार के साथ सासाराम 21वें, डाल्टनगंज 26वें और अनुग्रह नारायण रोड 28वें नंबर पर है। सबसे नीचे 30वें स्थान पर पारसनाथ स्टेशन है।
रेल राजस्व के मामले में जयनगर और रक्सौल ने मधुबनी स्टेशन को पीछे छोड़ दिया है। 21वें नंबर पर रहने वाला मधुबनी 25वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं एक अंक सुधार के साथ 22वें नंबर पर जयनगर, 23 पर रक्सौल, 24 पर बेतिया और 29वें नंबर पर सकरी स्टेशन है।
राजस्व देने वाले में टॉप 30 स्टेशनों में सबसे अधिक स्टेशन समस्तीपुर रेल मंडल का है। समस्तीपुर मंडल के नौ स्टेशन को अधिक राजस्व देने में जगह मिली है। जिसमें दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, जयनगर, रक्सौल, बेतिया और सकरी है।
सोनपुर मंडल के पांच स्टेशन शामिल है। इसमें खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर शामिल हैं। दानापुर मंडल के पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और किउल कुल सात स्टेशन हैं। दीनदयाल उपाध्याय मंडल के दीनदयाल उपाध्याय, गया, डेहरी ओन सोन, सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड कुल पांच स्टेशन हैं। धनबाद मंडल के धनबाद, कोडरमा डाल्टनगंज और पारसनाथ कुल चार स्टेशन हैं।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…