Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर खुलेगा नया कैटरिंग स्टॉल, ई-ऑक्शन के तहत एजेंसी का किया जाएगा चयन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए नौ स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। कैटरिंग स्टॉल के लिए ई-ऑक्शन के तहत ही एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसको लेकर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग से ई-ऑक्सन के लिए आवेदन लिया जा रहा है। एजेंसी के चयन होते ही चयनित स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल की सुविधा बहाल की जाएगी। इसके तहत नौ स्टेशनों पर कुल 11 कैटरिंग स्टॉल खोलने की स्वीकृति दी गयी है।

इन स्टेशनों पर खुलेगा कैटरिंग स्टॉल :

रेल मंडल के नौ स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल नयी व्यवस्था के तहत खोली जाएगी। जिसमें मेहसी स्टेशन, सकरी स्टेशन पर दो-दो कैटरिंग स्टॉल खोला जाएगा। जबकि कमतौल, थलवारा, सलौना, मधुबनी, हसनपुर रोड, राजनगर एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर एक-एक कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

पांच साल के लिए मिलेगा लाईसेंस :

कैटरिंग स्टॉल के लिए ई ऑक्शन के तहत भेजे गए सभी आवेदनों पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच साल के लिए लाईसेंस निर्गत किया जाएगा। इसमें सबसे अधिक दर देने वाले एजेंसी का ही चयन होगा। इसके अलए ऑक्सन प्रपत्र आईआरईपीएस के वेबसाईट पर भी उपलब्ध कराया गया है। ई ऑक्सन के लिए 26 दिसंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। आईआरईपीएस के वेबसाईट पर ऑन लाईन आवेदन डाला जाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago