समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के सार्वजनिक पोखरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। सरकार से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही नगर निगम सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर देगा। जल जीवन हरियाली योजना के तहत इन सभी पोखरों का सौंदर्यीकरण किया जाना है।
मेयर अनिता राम ने बताया कि पोखरों के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए हाल में हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। अब प्रावधान के तहत पारित प्रस्ताव को क्रियान्वयन के लिए नगर विकास विभाग, बिहार सरकार को भेजना जा रहा है। सरकार पारित प्रस्तावों के आलोक में नगर निगम को फंड मुहैया कराएगी।
शहर के पोखरों का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार होने से आम लोगों को छठ में पूजा करने की सुविधा मिलगी। वहीं जल संचय की भी समस्या दूर होगी। नगर निगम को राजस्व मिलने का रास्ता भी खुल जाएगा। विदित हो कि शहर के अधिकांश पोखर अतिक्रमित हैं। उनका समुचित रूप से विकास नहीं हो रहा है। इससे हर साल छठ में छठव्रतियों को पानी में खडे़ होकर अर्ध्य देने व पूजा करने में दिक्कत होती है। हर साल इन पोखरों पर छठ घाटों को तैयार करना पड़ता है। यह समस्या नहीं रहेगी।
काशीपुर दुर्गा पैलेस के पीछे का पोखर, धर्मपुर हाई स्कूल पोखर, पाहेपुर पोखर शंभूपट्टी, बीआरबी कॉलेज पोखर, हीरामल पोखर जितवारपुर निजामत, खिरही पोखर जितवारपुर चौथ, महादेव पोखर कोरबद्धा, पंचायत भवन लगुनियां सूर्यकंठ पोखर, मणिपुर मंदिर के सामने पोखर, सरयू मध्य विद्यालय पोखर मोहनपुर, लगुनियां रगुकंठ पोखर पंजायत सरकार भवन, पनपीरी पोखर लगुनियां रगुकंठ, हरपुर एलौथ पोखर दुर्गा स्थान के समीप, औद्योगिक क्षेत्र स्थित पोखर हरपुर एलौथ, मुसापुर हाई स्कूल पोखर, ब्राहण टोल पोखर वार्ड 31, बगही टोला पोखर लगुनियां रघुकंठ, शिव मंदिर पोखर हरपुर एलौथ, मगरदही चंद्रवारी पोखर वार्ड 35
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…