Samastipur

पत्नी के कहने पर छोटू ने बेच दी थी अपने हिस्से की जमीन, पैसा खत्म होने पर मायके गई पत्नी ने प्रेमी से रचा ली थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के वार्ड संख्या-1 सोमनाहा मठ निवासी छोटू कुमार (32) की मौत के बाद गांव के लोगों में तरह तरह की चर्चा है। गांव के लोगों व परिजनों की मानें तो शादी बाद भाई से बंटवारे के बाद उसने पत्नी के कहने पर अपने हिस्से की आठ कट्ठा जमीन एक एक कर बेच दी थी। जमीन बेचने से मिला पैसा उसकी पत्नी व साली ने उससे ले लिया था।

छोटू की बहन रंजीता देवी व भाभी चंदा देवी ने बताया कि छोटू के हिस्से की जमीन उसकी पत्नी ने बिकवा कर पैसे ले लिया था। जिससे वह परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्षो से उसकी पत्नी मायके में ही रहती थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि छोटू का अपनी साली से भी प्रेम संबंध हो गया था। जिसको लेकर वह एक बार फरार भी हुआ था। जिससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी।

चर्चा यह भी है कि उसकी पत्नी ने समूह से भी कर्ज ले रखा था। जिस कारण भी छोटू परेशान रहता था। वह बार-बार अपनी अपने ससुराल जाता था, लेकिन पत्नी साथ आने से इंकार करती थी। बीते दिनों थानेश्वर मंदिर में छोटू को पत्नी के दूसरे शादी की सूचना मिली। जिस पर मंदिर जाकर हंगामा किया था। पुलिस ने छोटू उसकी पत्नी व पत्नी के दूसरे पति से पूछताछ की थी। उसके बाद छोटू घर नही लौटा।

शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-पूसा मुख्य पथ के गरुआरा चौर में सड़क किनारे उसका शव मिला। पोस्टमार्टम बाद शुक्रवार देर रात गांव में उसका दाह संस्कार किया गया। छोटू को उसके भतीजा ईशांत ने मुखाग्नि दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार छोटू के पिता स्वर्गीय राजाराम महतो वाटरवेज बांध में गार्ड की नौकरी करते थे। करीब 12 वर्ष उनका निधन हुआ।

उसके बाद छोटू व उसके बड़े भाई चंदन की शादी हुई। जिसके बाद दोनो भाई में बंटवारा हो गया। उसकी मां जागेश्वरी देवी छोटे बेटे छोटू के साथ ही रहती थी। छोटू की शादी वर्ष 2019 के जुलाई महीने में वारिसनगर थाने के मटुआ गांव के सुरेंद्र महतो की पुत्री सिंकू से हुई थी। ग्रामीण व परिजन छोटू की हत्या कर शव फेंक देने की आशंका जता रहे हैं। दबी जुबान यह भी चर्चा है की छोटू की भी संगति ठीक नहीं थी। लोगों ने बताया की छठ के एक दिन पहले घर से निकला छोटू का शव ही गांव वापस आया।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago