समस्तीपुर/मोहनपुर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के जलालपुर NH-122 जवान चौक बांध के पास रविवार की रात दूध लेकर जा रहे हैं एक किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है। उन्हें गंभीर स्थिति में पटना के PMCH में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी किसान डुमरी दक्षिणी चपरा गांव के अरविंद राय उर्फ पंडित राय बताए गए हैं। घटना की सूचना पर मोहनपुर ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि पंडित राय रात मटियौना से दूध लेकर घर चपरा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जवान चौक के पास इसी गांव के मुकेश कुमार उर्फ साधु ने उन्हें घेर लिया। पहले गाली-गलौज की फिर उन ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली पंडित राय के सिर में व आंख के पास लगी। जबकि एक कंधे के पास से छू कर निकल गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल मोहनपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में उन्हें PMCH रेफर कर दिया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…