समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में है। शीघ्र ही स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने की संभावना है। नए मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक विभाग जोरशोर से जुटा है।
जिला मुख्यालय से लेकर पटना तक के अधिकारियों की टीम लगातार मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य का जायजा ले रही है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही एजेंसी को 30 दिसंबर तक हर हाल में कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो संभावना जताई जा रही है कि खरमास के बाद नए वर्ष में 15 जनवरी से मेडिकल कॉलेज में OPD की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
इस श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का निर्माण चार साल में पूरा करना था। इसमें निर्माण एजेंसी को भवनों का निर्माण अविलंब पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया था। छह नंवबर 2019 को इसका शिलान्यास किया गया था। लेकिन कोरोना संकट के कारण चार साल में इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया। जिससे अब सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा कराने के लिए कमर कसे हुए हैं।
इससे पहले भी कई बार DM और प्रधान सचिव निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके है। 592 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल होगा। मेडिकल कॉलेज बनने से समस्तीपुर जिला के लोगों के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों में भी निर्माण पूरा होने और उद्घाटन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…
समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…