Samastipur

समस्तीपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, दो दिनों पहले पत्नी ने थानेश्वर मंदिर में प्रेमी से कर ली थी शादी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग स्थित गरुआरा में शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सड़क किनारे झाड़ी में एक शव फेंके जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन तब तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी।

शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि कहीं अन्यत्र पहले उसके साथ मारपीट की गई है और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। सड़क की दूसरी तरफ एक जोड़ी चप्पल और एक रस्सी फेंका हुआ था। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा मठ वार्ड एक निवासी राजा राम महतो के पुत्र छोटू महतो (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी दो दिन पहले थानेश्वर मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। इस दौरान छोटू ने जमकर हंगामा भी किया था।

मिली जानकारी के अनुसार छोटू महतो समस्तीपुर शहर में ही रहा करता था। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार के अनुसार उसके भाई की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शव के पास से ही एक प्लास्टिक की रस्सी और एक चप्पल भी मिला है। मृतक के चाचा मुकेश पटेल ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व छोटू महतो की शादी हुई थी। लग रहा है कि पहले मारपीट की गयी, बाद में प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है। मृतक के मुंह नाक से खून जैसा पदार्थ निकल रहा था।

उन्होंने कहा कि अगर सही से जांच हो तो सारे मामले का खुलासा हो सकता है। वहीं इसको लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें कई बातें सामने आ रही हैं। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

14 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

16 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

17 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago