Samastipur

समस्तीपुर में PM सम्मान निधि योजना से राशि लेने वाले 15 सौ किसानों को नोटिस, राशि वापस करें नहीं तो होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अहर्ता छुपाकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों से रुपये वसूली की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस संबंध में कृषि विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिले के करीब 15 सौ लोगों ने अर्हता छुपाकर योजना का लाभ लिया था। इन लोगों ने करीब 1.70 करोड़ रुपये अब तके जमा नही किये है। राशि लौटने को लेकर 30 नवंबर तक की तिथि तय थी।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2401 अपात्र किसानों ने सम्मान राशि ली थी। इसमें से करीब 900 किसानों ने रुपये वापस कर दिए। विभाग ने बाकी किसानों को नोटिस देकर राशि वसूली की कार्रवाई प्रारंभ की है। केंद्र सरकार द्वारा जारी पत्र के आलोक में अपनी अहर्ता छुपाकर उक्त योजना की राशि लेने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

1800 किसानों में करीब एक हजार किसान ऐसे हैं, जो सरकार को आयकर रिटर्न भर रहे हैं, जबकि अन्य किसान विभिन्न कारणों से अयोग्य हैं। 30 नवंबर तक योजना की राशि वापस करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समय तक राशि वापस नहीं करने पर संबंधित किसानों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर किया जा जो किसान योजना के खाते में राशि वासप करेंगे, सबूत के रूप में जिला कृषि कार्यालय में दस्तावेज जमा करना होगा, जिसे भारत सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर भेजा जाएगा। जिले में करीब दो लाख 36 हजार 549 किसान योजना के अंतर्गत पात्र हैं।

इनको नहीं मिलना है योजना का लाभ :

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभुकों की पात्रता तय की है। ऐसे किसान जो सरकारी नौकरी करते हैं या मंत्री, पूर्व मंत्री, मेयर या इससे उच्च पद पर कार्यरत हो, जिनकी पेंशन दस हजार रुपये से अधिक हो, सरकार को आयकर टैक्स जमा करते हो या फिर किसी पेशेवर पोस्ट डाक्टर, इंजीनियर, वकील या अकाउंटेंट वे रूप में कार्यरत हो को इस योजना की राशि नहीं मिलेगी।

बाइट :

अहर्ता छुपाकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों से रुपये वसूली की जाएगी। इसको पीकर विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिनकर प्रसाद सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

52 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago