Samastipur

समस्तीपुर जिले के विभिन्न पंचायतों में उप-चुनाव की प्रक्रिया शुरू, आज से 41 पदों के लिए नामांकन शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले की विभिन्न पंचायतों में रिक्त 41 पदों पर उप चुनाव के लए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी। शनिवार से इच्छुक अभयर्थी नामांकन करेंगे। एक पद मुखिया, वार्ड 18 और 22 पाद पंच के रिक्त हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार शनिवार यानि 9 से 15 दिसंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। संबंधित प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न के चार बजे तक नामांकन दाखिल होंगे।

वहीं, 16, 17 व 18 दिसंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। नामांकन दाखिल किए अभ्यर्थियों के पास 20 दिसंबर को अपराह्न चार बजे तक नामांकन वापसी का समय होगा। वहीं अपराह्न चार बजे के बाद 20 दिसंबर को ही अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित होगी और उन्हें प्रतीक आवंटन किया जाएगा। जिले के 11 प्रखंडों में नामांकन को लेकर जरूरी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।

जिले के 11 प्रखंडों में पंच के 22, वार्ड पार्षद के 17 व मुखिया के 1 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) योगेन्द्र सिंह ने निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है।

सरायरंजन प्रखंड में दो पदों पर पंचायत उपचुनाव होना है। जिसमें बरबट्टा वार्ड 10 एवं धर्मपुर वार्ड 10 में पंच पद रिक्त है। वहीं उजियारपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में तीन वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव होगा। इनमें चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड 6 में पिछड़ा वर्ग की महिला व पुरुष, हरपुर रेवाड़ी पंचायत के वार्ड 3 पिछड़ा वर्ग महिला कोटि व पतैली पूर्वी पंचायत के वार्ड 12 में अनुसचित जाति के पुरुष व महिला कोटि पद शामिल है।

पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ संबंधित पंचायतों में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गयी है। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपनी अपनी जीत के लिए पंचायत में गोलबंदी करने के साथ प्रतिद्वंदी को मात देने के उपााय में भी लग गये हैं। हालांकि मुख्य रूप से सिंघिया के वारी पंचायत में रोचक संघर्ष होने की संभावना है। यहां मुखिया पद का चुनाव होना है। जिसका लेकर पंचायत के लोगों में भी चुनाव के प्रति उत्सुकता बनी हुई है। हर जाति व वर्ग के लोग अपने अपने हिसाब से मुखिया बनाने के लिए लामबंदी भी करने में जुट गये हैं।

गलत जाति प्रमाण पत्र मामले में हटे थे मुखिया

सिंघिया के वारी पंचायत के मुखिया ने गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा था। जिसकी उनके प्रतिद्वंदी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद चुनाव आयोग के आदेश पर मुखिया को बर्खास्त किया गया था। जिसके बाद से मुखिया का पद रिक्त था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

51 मिनट ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

6 घंटे ago