समस्तीपुर में एकाएक बढ़ी ठंड, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जितवारपुर में कंबल का किया गया वितरण
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जिले में एकाएक शुरू हुए कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के बीच जिला प्रशासन द्वारा कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश के आलोक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक आकाश ने शनिवार को जितवारपुर बुल्लेचक (मुसहरी टोल) में कंबल का वितरण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम भी मौजूद रहे।
विदित हो कि शुक्रवार से जिले में एकाएक शीतलहर शुरू हो गई है। जिससे लोगों का जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं गर्म कपड़े के अभाव में गरीब एवं असहाय लोग बेहाल है। इसे देखते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया।

