समस्तीपुर : समस्तीपुर में सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कारवाई करते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर मंटू कुमार को रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई यांत्रिक कारखाना में गेट के पास उस समय की गयी, जब इंजीनियर रिश्वत की राशि लेकर बाइक की डिक्की में रखकर निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सात सदस्यीय टीम ने कारखाना गेट के पास से उसे रंगेहाथ दबोच लिया और जब तक लोगों को जानकारी होती, तब तक इंजीनियर को टीम लेकर निकल गयी।
हालांकि इस संबंध में स्थानीय कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नज़र आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कारखाने में एक मशीन स्टॉल करने के लिए प्रमाण पत्र जारी करने में इंजीनियर आनाकानी कर रहे थे। जबकि मशीन की जांच पड़ताल के बाद तीन अन्य अधिकारियों ने सर्टीफाई कॉपी पर हस्ताक्षर कर दिया था। जिसके बाद कंपनी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की और रिश्वत की राशि के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि राशि कितनी थी, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद अधिकारी और कर्मीयो में हड़कंप मचा है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…