Samastipur

करियर स्कोप व ऐडमिशन हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा महोत्सव कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में करियर स्कोप व ऐडमिशन हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा महोत्सव नामक कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के उच्चतम विश्वविद्यालय के टीम के द्वारा दूर ग्रामीण परिवेश से बच्चों का करियर से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया, और उन्हे अपने भविष्य को लेकर के उचित जानकारी दी गई।

कैरियर काउंसलिंग में भारत के विभिन्न जगहों के विश्विद्यालय जैसे मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आई आई एल एम विश्विद्यालय, जीएनआईओटी महाविद्यालय, मानव रचना, क्वांटम विश्विद्यालय, बद्दी विश्विद्यालय, शारदा यूनिवर्सिटी, और अन्य चालीस विश्विद्यालय तथा कॉलेज शामिल थे।

बताते चले की इस सेमिनार में समस्तीपुर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेमिनार में शिक्षकों को मिथिला के संस्कृति के अनुरूप पाग चादर और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि इस सेमिनार में लगभग 3000 बच्चो ने अपना काउंसलिंग करवाया और आगे अपने कैरियर को लेके मार्गदर्शन प्राप्त किया। बच्चों और शिक्षको ने इस सेमिनार को लेकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा की इस छोटे शहर में ऐसे समारोह से निश्चित तौर पर बच्चे अपने कैरियर के प्रति सजग होंगे। इस सेमिनार में मुख्य रूप से ए कुमार, अंकुर झा, आयुष राज, प्रियेस राज, सोनू ,रुद्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

11 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

11 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

17 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

22 घंटे ago