समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत पूरे प्रदेश में नए साल से पहले मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार की सुबह अधिकांश इलाकों में आज सीजन का सबसे घना कोहरा देखने को मिला है। कई इलाकों में सुबह से घने कुहासा के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अलग-अलग इलाकों में और अधिक कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं नए साल के साथ बिहार में ठंड भी बढ़ने वाली है।
मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 30 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके फलस्वरूप बिहार के मौसम का रुख बदलेगा। कुहासे में बढ़ोतरी होते ही नए साल के शुरुआत में बारिश भी होने की संभावना है। पछिया हवा के कारण कनकनी बढ़ी हुई है। शुक्रवार की रात को बाजार भी समय से पहले बंद होने लगे। वहीं ठंड बढ़ने से मार्केट में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…