समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक साथ 31 जोड़ो का आदर्श सामुहिक विवाह करने की तैयारी चल रही है। यह आयोजन समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मरीचा पंचायत के हुसैनी गांव में आगामी 08 मार्च 2024 को होगा। इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। अलग-अलग इलाकों के गरीब परिवारों द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए दूल्हे तय करने के बाद आदर्श सामुहिक विवाह समिति के द्वारा उन परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें दहेज मुक्त और सामूहिक विवाह के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि 8 मार्च 2024 को उन सभी 31 जोड़ो का आदर्श विवाह कराया जाएगा। इस दौरान समिति के द्वारा सभी जोड़ों को शादी के बाद घरेलू उपयोग के सारे सामान, जेवरात, कपड़ा समेत अन्य सामान उपहार के तौर पर दिए जाएंगे।
आयोजक ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह मेंवर-वधू के किसी भी पक्ष का कोई खर्च नहीं लगेगा। सभी खर्च आयोजक समिति की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो कोई भी परिवार आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में अपने बच्चों की शादी करने के लिए इच्छुक हैं, वे मोबाइल नंबर -9608917838 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…
बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…