Samastipur

समस्तीपुर में आज सुबह 9 बजे से 5 घंटे के लिये नहीं रहेगी बिजली, पानी कर लें स्टाॅक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- सोमवार को यदि आप चूक गए तो हो सकता है कि आपके घरों में पानी की किल्लत हो जाए। बिजली विभाग की ओर से समस्तीपुर शहर में दिन में पांच घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। इस संबंध में सहायक विधुत अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर को 33 केवी ई-हाऊस लाइन में टूटे पोल एवं तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण उक्त शक्ति उपकेन्द्र से निकलने वाली सभी फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके कारण टाउन टू, इमरजेंसी, फिडर टू की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अधिकारी आवास, सदर अस्पताल, समाहरणालय, बीआरबी कॉलेज, मोहनपुर रोड, गर्ल्स हाई स्कूल, तिरहुत एकेडमी, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, आजादनगर, ताजपुर रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से आवश्यकता के अनुसार पूर्व में जल संग्रहण कर लेने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

14 घंटे ago