समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में कार्यरत सहायक कारा अधीक्षक राजकुमार मिश्र (55) की मौत रविवार शाम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कारा प्रशासन व पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सभी पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। मृतक सहायक कारा अधीक्षक राजकुमार मिश्र भागलपुर के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार कारा अधीक्षक राजकुमार मिश्र अपने घर जाने के लिए निकले थे, मंडल कारा से कुछ ही दूर चौक पर पहुंचते हैं उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मंडल कारा प्रशासन को दी। साथ ही मंडल कारा प्रशासन के द्वारा तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत ठंड के कारण हुए हार्ट अटैक से हुई है।
मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने बताया कि राजकुमार मिश्र की तबीयत खराब होने के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका निधन हो गया। वह भागलपुर के रहने वाले थे। इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मंडल कारा प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मी भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही अगली प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल कारा प्रशासन एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी सदर अस्पताल में है। फिलहाल उनका शव सदर अस्पताल में ही रखा हुआ है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…