Samastipur

चिकित्सा क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करता समस्तीपुर का कमला इमरजेंसी हाॅस्पीटल, पेसमेकर लगाकर बचाई मरीज की जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल यूं तो गंभीर मरीजों के प्राण रक्षा हेतु प्रसिद्ध है और समस्तीपुर में उसे प्रथम ICU तथा क्रेटिकल केयर की स्थापना का श्रेय जाता ही है, परंतु एक बार फिर पेसमेकर की सुविधा की शुरुआत कर Dr R K Jha ने समस्तीपुर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है। विगत 15 दिसंबर को जितवारिया के एक मरीज उमेश कुमार की हृदय गति अचानक से रूक गई और बेहोशी की हालत में मरीज को कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मरीज को देखते हुए बचने की संभावना नगण्य बताई गई लेकिन कहते हैं दिल से की गई मेहनत पर ईश्वर भी वरदान देता है।

प्राण रक्षा हेतु एक अंतिम प्रयास करते हुए Dr Rajesh Jha ने मरीज को तुरंत अस्थाई पेसमेकर लगाकर हृदय धड़कने पर मजबूर कर दिया और कोमा में चले गए उस मरीज को वेंटीलेटर पर रखकर जीवन देने का प्रयास किया गया। पुनः जांच पड़ताल के बाद मरीज को किडनी की बीमारी भी निकली और ऐसे में डायलिसिस कर पाना भी असंभव सा था क्योंकि मरीज का जीवन पूर्ण रूपेण जीवन रक्षक उपकरण पर चल रहा था।

बातचीत के दौरान Dr. Jha ने कहा दूसरे दिन भी जब मरीज पूर्ण कोमा में रहा और शरीर में कोई हड़कत नही आई तो हमलोग मायूस हो गए थे परंतु हमारी टीम ने अंत तक जीवन मौत की लड़ाई का फैसला किया। मरीज के परिजनों के दृढ़ विश्वास ने हमारा हौसला बढ़ा दिया। धीरे धीरे बिना डायलिसिस के ही मरीज की किडनी की हालत ठीक होने लगी और तीसरे दिन जब हाथों में थोड़ी हड़कत दिखाई पड़ी तो हमे आशा की किरण दिखाई देने लगी। अन्यथा प्रतीत हो रहा था कि पेसमेकर लगाने के बाद भी मरीज न बचा पाने का मलाल न रह जाए।

अंततः मरीज को चौथे दिन होश आ गया और वेंटिलेटर से वापस आते ही जब खुशी की लहर दौड़ पड़ी तब जाकर Dr R K Jha ने अपने प्रयास से उक्त मरीज हेतु स्थाई पेसमेकर की सुविधा प्रदान कर समस्तीपुर के इतिहास में एक नया अध्याय रच दिया। समस्तीपुर के लिए चिकित्सा जगत में ये सुविधा पहली बार उपलब्ध कराई गई है।

Dr. Rajesh Jha बताते हैं कि शहर के कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल ने सिर्फ बिहार नही अपितु देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों से बराबरी की है बल्कि यहां की सुविधाओं के कारण अब पटना रेफर गांव वाले मरीजों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। Dr R K Jha, समस्तीपुर के एक मात्र क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ हैं और क्रिटिकल केयर में 10 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। Dr Jha अपनी विधा में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उन्होंने Critical Care में फेलोशिप भी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

13 घंटे ago