समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान हवाई फायरिंग, अंपायर जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच लाठी डंडे और हवाई फायरिंग भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मैच का अंपायर सर में डंडा लगने जख्मी हो गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की है। जख्मी की पहचान मेहराज खान के रूप में हुई है। आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि खजूरी गांव के पास क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। मैच के दौरान किसी बात को लेकर दर्शक और मैच खेल रहे लड़को के बीच झड़प हो गई। इस दौरान अंपायर के द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया गया। बाद में दूसरे पक्ष के के लोग लाठी डंडे लेकर अचानक अंपायर पर हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससै अंपायर जख्मी हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक के द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई। घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है । इधर घटना के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तिश में जुट गई है।

जख्मी के पिता का बयान :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150