Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल परिसर में बच्चों में वैज्ञानिक एवं कलात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शिनी में कक्षा प्रथम से कक्षा दसम् तक के छात्र/छात्राओं ने ई. सरोज कुमार, संजीव महाराज, डॉ. प्रमोद कुमार के मार्ग दर्शन में विज्ञान परियोजना, आशीष गौरव के मार्ग दर्शन में कला प्रदर्शनी की परियोजना एवं काजल कुमारी एवं बबली कुमारी तथा विभा कुमारी के मार्ग दर्शन में सौर मंडल परियोजना की प्रदर्शिनी की प्रस्तुती की।

इस दौरान सभी छात्र/छात्राओं ने अपनी-अपनी परियोजनाओं के आकर्षक माॅडल की प्रस्तुती से समस्त अभिभावकों, पर्यवेक्षकों, शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा विशेषज्ञों को अपने जवाब से न केवल संतुष्ट ही किया बल्कि उन्हें मंत्र मुग्ध कर दिया। कहते हैं कि पूत के पैर पालने में ही दिख जाते हैं, जिसे बच्चों ने चरितार्थ कर दिखाया।

आर्ट एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में धागे से तैयार तस्वीर अंशु कुमार, थर्मोकाॅल से बनी गिटार के लिए लक्ष्मी वर्ग दशम् तथा लिटन आर्ट के लिए वर्ग अष्टम की छात्रा ख्याति को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से नवाजा गया। चित्रकला प्रदर्शनी में प्रियांशी, सफीना एवं अजका को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से विशेषज्ञों ने पुरस्कृत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में ग्रुप ए बाल वैज्ञानिकों में आदित्य राज एण्ड ग्रुप को, इशिका एण्ड ग्रुप को तथा प्रियांशु राज एण्ड ग्रुप को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से नवाजा गया। ग्रुप बी में आयुष कुमार एण्ड ग्रुप को प्रथम, रीतेश कुमार एण्ड ग्रुप को द्वितीय तथा पुष्कर राज एण्ड ग्रुप को तृतीय पुरस्कारों से पुरस्कृत कर उत्साह वर्द्धन किया गया।

मौके पर उपस्थित विद्यालय की सचिव सह संस्थापिका विभा देवी, माननीय प्राचार्य अमृत रंजन ने बच्चों के उत्साह वर्द्धक प्रदर्शन से प्रभावित हो अन्ततर यह स्वीकार किये कि कला और विज्ञान एक वरदान के रूप में प्रकृति को प्राप्त है जिसे राष्ट्रनिर्माता शिक्षक वर्ग ही इस वरदान को अपने शिष्यों को देने में समर्थ एवं सक्षम हैं। प्रारंभ से लेकर अन्त तक विद्यालय के तमाम शिक्षक/शिक्षिकागण का सहयोग पूर्ण भूमिका सराहनीय रही।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

4 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago