Samastipur

समस्तीपुर शहर में ड्रेन निर्माण की बड़ी योजना के क्रियान्वयन पर फंसा पेच, पटना हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर में ड्रेन निर्माण की बड़ी योजना के क्रियान्वयन पर पेच फंस गया है। राज्य सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति के बाद ई-टेंडटिंग की प्रक्रिया के दौरान मामला पटना हाईकोर्ट में पहुंच गया है। एक संवेदक ने ई-टेंडटिंग के खिलाफ रिट याचिका दायर किया है जिससे आगे का क्रियान्वयन तत्काल रुक गया है।

अब हाईकोर्ट में सुनवाई व निर्णय आने के बाद ही योजना पर आगे का काम होने की उम्मीद है। बिहार सरकार की कैबिनेट से इस महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजना को कुछ महीने पहले ही स्वीकृति मिली थी। शहर से वृहद स्तर पर जल निकासी के लिए यह योजना बना कर सरकार को भेजी गई थी। काफी मशक्कत के बाद योजना को स्वीकृति मिली। 48 करोड़ 25 लाख 54 हजार रुपये की लागत की यह योजना है।

इस योजना के क्रियान्वयन से नगरवासियों को जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। इस योजना के तहत शहर के विभिन्न रूटों में ड्रेन का निर्माण होना है। भूईधारा चौक पर पम्प हाउस का निर्माण होना किया जाना है। इसके माध्यम से आसपास की नालियों का पानी धूरलख चौक होते हुए जमुआरी नदी तक (कुल लंबाई 4.06 किमी) आरसीसी नाला निर्माण कर ले जाया जाएगा।

ताजपुर रोड में इनकम टैक्स ऑफिस से पथ के एक तरफ से कलभट से आगे जमुआरी नदी तक (कुल लंम्बाई 4.5 किमी में आरसीसी नाला निर्माण कराया जाएगा। पूसा रोड रेलवे गुमती के समीप से गुरुकुल स्कूल के नजदीक कलर्भट तक पथ के एक तरफ (2.40 किमी) में कलर्भट तक आरसीसी नाला निमाण किया जाएगा। इन मुख्य नालियों से तमाम नालियां जुड़ेंगी। बता दें कि हर साल शहर के लोग जल जमाव की समस्या से जूझते हैं।

शहर की छोटी बड़ी तमाम नालियां ऐसी बनी हुईं हैं जो शहर से नालियों का पानी सुगमता से शहर से बाहर निकालने में सक्षम ही नहीं हैं। ऐसे में ड्रेन निर्माण की उक्त स्वीकृत योजना ही बड़ा विकल्प माना गया है। मेयर अनिता राम ने कहा कि बड़ी मशक्क्त के बाद इस योजना कों राज्य सरकार ने स्वीकृति दी थी। लेकिन संवेदक के केस करने के कारण मामला फंस गया है। इससे जलजमाव दूर करने की कोशिश को झटका लगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago