Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर मनाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस गुरुवार को धाूमधाम से मनाया गया। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने अध्यक्षता की। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालने के साथ कहा कि देश में विघटनकरी शक्तियां पनप रही है। देश बचाने के लिए विघटनकरी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं से देश की अस्मिता की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

सभा में अंजनी कुमार मिश्र, जिला काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेन्द्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, सरोज कुमार सिंह, नूर आलम सिद्दीकी, रंजन कुमार शर्मा, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सतीश चंद्र चौधरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, लाल नारायण ठाकुर, सुनील पासवान, सोनी पासवान, शशि भूषण राय, अब्दुल फत्ताह, सामौली झा, उपेंद्र नाथ तिवारी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, कांग्रेस एस०सी०एस०टी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, नगर प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, दीप नारायण ठाकुर, राम विलास राय, सत्यजीत कुमार, कृष्ण देव मिश्र, गोपाल मिश्र, गणेश कुमार सिंह, चंचल देवी,

सुशांत वत्स, अशोक कुमार पासवान, राम विलास राय बिरनामा तुला, संतोष कुमार भारती, कामिनी देवी, मोइन रजा, ललिता देवी, शिवनाथ महतो, रूना देवी, आदित्य धनराज, गुड़िया देवी, कृष्णा कुमार राय, अखिलेश कुमार साहनी आदि लोग भी इस समारोह में भाग लिया।

इससे पूर्व नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता को शाल एवं माला देकर स्मानित किया गया तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा को साधुवाद दिया गया क्यों कि उन्होंने एक सक्रिय, कार्यशील, मेहनती एवं ईमानदार कार्यकर्ता का चयन इस पद पर किया है तथा आशा व्यक्त की गई की इनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस संगठन महिलाओं के बीच में सुदिर्ध होगा एवं नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

4 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

12 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

13 घंटे ago